आज दिनांक 10/08/2022 को स्प्रिंग डेल्स स्कूल अल्मोड़ा की प्रधानाचार्या ज्योत्सना सोहनलाल के निर्देशन में स्प्रिंग डेल्स स्कूल की अध्यापिका ज्योत्सना सोनकर के नेतृत्व में छात्राओं द्वारा पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा आकर नशे के विरुद्ध एस एसपी अल्मोड़ा द्वारा उठाये गये कड़े कदमो की सराहना की गई ।
एसएसपी ने कही यह बात-
छात्राओं ने प्रदीप कुमार राय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की दीर्घायु की कामना करते हुए कलाई में बाँधी रक्षा की डोर बाँधी। एसएसपी अल्मोड़ा ने सुरक्षा का वचन देते हुए छात्राओं को जागरुक करते हुए कहा कि आपको सुरक्षा सम्बन्धी कभी भी कोई भी समस्या आये तो पुलिस के हेल्प लाईन नंबर 112, 1090 में या उत्तराखंड पुलिस एप के गौरा शक्ति में शिकायत कर सहायता प्राप्त कर सकते है ।
यह लोग रहें मौजूद-
इस दौरान स्प्रिंग डेल्स की छात्रायें स्नेहा, हया, कामाक्षी, अर्चना, विनीता, रेनू, मान्यता, रिया, मनीषा, मानसी आदि मौजूद रही ।