अल्मोड़ा: बाहरी राज्य व नेपाल से आने वाले मजदूरों को नगरपालिका में कराना होगा पंजीकरण, जानें

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा शहर में बाहरी राज्य या नेपाल से आने वाले मजूदरों के लिए नया फरमान जारी किया गया है।

आदेश जारी-

अब बाहरी राज्यों से अल्मोड़ा शहर में काम करने आने वाले मजदूरों को नगरपालिका में पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। इसके लिए मजदूर वर्ग के लोगों से 500 रुपए और मिस्त्री वर्ग के लोगों से 1000 रुपए का शुल्क लिया जाएगा। इस संबंध में नगरपालिका ने आदेश जारी किया है। इससे शहर में आने वाले लोगों की सूची पुलिस के पास होगी जिससे अपराध को नियंत्रण करने में मदद मिलेगी।