अल्मोड़ा: शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर किया शिक्षण कार्य, जताया जमकर विरोध, दी आंदोलन की चेतावनी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा/रानीखेत में शिक्षकों ने काली पट्टी बांध कर विरोध जताया।

जताया विरोध

दरअसल शिक्षा मंत्री और विभागीय अधिकारियों की सहमति के बाद भी पदोन्नति न देने, 5400 ग्रेड पे शिक्षकों को राजपत्रित अधिकारी घोषित न करने से नाराज शिक्षकों ने बुधवार को काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए शिक्षण कार्य किया। इस संबंध में राजकीय शिक्षक संघ के जिला मंत्री भूपाल सिंह चिलवाल ने कहा कि जब तक हमारी न्यायोचित मांग को सरकार मान नहीं लेती तब तक वह आंदोलन जारी रखेंगे। इसके साथ ही मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।