अल्मोड़ा: मोबाइल खोने पर परेशान था युवक, पुलिस ने ढूंढकर लौटाई खोई मुस्कान

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक- 20.10.2023 को कोतवाली रानीखेत में नियुक्त कानि0 कमल गोस्वामी, एचपीयू ड्यूटी में रानीखेत बाजार में ड्यूटीरत थे। इस दौरान एक व्यक्ति गोविन्द सिंह फर्त्याल निवासी पिलखोली, रानीखेत ने उन्हें बताया कि उसका रियलमी कम्पनी का मोबाइल सरकारी अस्पताल रानीखेत के आस-पास कही खो गया है। मोबाइल खोने से वह काफी परेशान था।

पुलिस का जताया आभार

कानि0 कमल गोस्वामी ने उसकी परेशानी को समझते हुए तत्काल ढूढ़खोज कर मोबाइल सही सलामत बरामद कर मोबाइल स्वामी गोविन्द सिंह फर्त्याल के सुपुर्द किया गया। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर मोबाइल स्वामी ने खुशी जाहिर कर रानीखेत पुलिस के जवान की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।