अल्मोड़ा: सरकारी काम में डाली बाधा, उपभोक्ता के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा


अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। यहाँ पुलिस ने ऊर्जा निगम कर्मचारी के साथ अभद्र व्यवहार के मामले में मामला दर्ज कर लिया है।

उपभोक्ता पर अभद्रता का आरोप-

जानकारी के अनुसार ऊर्जा निगम कर्मी की ओर से उपभोक्ता राहुल बोहरा पर निगम के बिल वसूली के दौरान अभद्रता का आरोप लगाया था। जिसपर यह भी कहा कि व्यक्ति ने विभाग पहुंचकर अधिकारियों और कर्मचारियों से गाली-गलौच भी की और एमईएस कंपाउंड निवासी उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच पांडेखोला में शिकायत के समाधान और सुनवाई के दौरान विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ अभद्रता की थी। इससे पूर्व बीते 26 मार्च को भी व्व्यक्ति ने उनके मोबाइल फोन पर अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया। जिसके बाद इस मामले को लेकर ऊर्जा निगम कर्मचारी ने उपभोक्ता के खिलाफ पुलिस में तहरीर दी।

जांच शुरू-

वही बुधवार को कर्मचारी की तहरीर पर उपभोक्ता राहुल बोहरा के खिलाफ एनसीआर के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। जिसके बाद जांच शुरू कर दी है।

कर्मचारियों के साथ अभ्रद्रता मामले के आरोप को उपभोक्ता ने बताया झूठा-

वही इस मामले में बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ अभ्रद्रता मामले के आरोप को उपभोक्ता राहुल बोहरा ने झूठा बताया है। बुधवार को मामले में उन्होंने डीएम, एसएसपी और अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल को ज्ञापन सौंप उचित कार्रवाई की मांग उठाई।

ज्ञापन में कहीं यह बात-

इस ज्ञापन में कहा कि बीते 28 मार्च को बिजली विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनकी दुकान जिसको उनकी माताजी द्वारा संचालन किया जाता है, विभाग की ओर से प्रतिकूल वसूली के लिए दबाव एवं धमकी दी गई। कहा कि विद्युत शिकायत निवारण मंच की सुनवाई 28 मार्च को ही नियत थी। जिसमें विवादित बिल की धनराशि को स्थगित करने के आदेश दिए थे। लेकिन कार्रवाई में मौजूद कर्मचारी बदमीजी, अभद्रता और झूठे मामलों में फसाने की धमकी दी गई। आरोप लगाया कि वह शिकायत निवारण मंच ना जाकर उनसे मिले और मामले को निपटाये। कहा कि उनको व उनके परिवार को किसी भी प्रकार का नुकसान हुआ तो उसकी जिम्मेदारी बिजली विभाग की होगी।