अल्मोड़ा: “ऑपरेशन क्रैक डाउन” अभियान, नियम तोड़ने वालों पर हो रही यह कार्यवाही

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में से चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में पुलिस द्वारा लगातार “ऑपरेशन क्रैक डाउन” अभियान जारी है।

पुलिस का अभियान

इसी क्रम में दिनांक- 05.03.2026 को जनपद के समस्त कोतवाली/थाना प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा  अपने-अपने कोतवाली/थाना क्षेत्रान्तर्गत किरायेदार, मजदूर, फड़-फेरी/बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान 45 बाहरी लोगों के सत्यापन किये गये। साथ ही दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराने पर 04 लोगों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम में कार्यवाही की गयी।

की यह कार्यवाही

वहीं पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्रैक डाउन” अभियान के तहत अब तक अल्मोड़ा पुलिस द्वारा 3239 बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन कराए गए हैं, जबकि 783 व्यक्तियों पर दस्तावेज उपलब्ध ना कराए जाने पर पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।