अल्मोड़ा: ऑपरेशन मुक्ति टीम ने बाल श्रम/भिक्षावृत्ति के विरूद्ध अभियान, शिक्षा की मुख्य धारा से बच्चों को जोड़कर आगे बढ़ाना खास उद्देश्य

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में प्रभारी AHTU निरीक्षक जानकी भंडारी के नेतृत्व में जनपद स्तर पर ऑपरेशन मुक्ति “भिक्षा नहीं शिक्षा दे” अभियान में जनपद की ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा सत्यापन/चिन्हिकरण की कार्यवाही की जा रही हैं।

अभियान का मुख्य उद्देश्य शिक्षा की मुख्य धारा से बच्चों को जोड़ना

इसी क्रम में दिनांक 29.03.2025 को ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय, पंचधारा जाकर पूर्व में ऑपरेशन मुक्ति अभियान के तहत दाखिल बच्चों का भौतिक सत्यापन किया गया। इसके अलावा नगर के विभिन्न क्षेत्रों में जनमानस को ऑपरेशन मुक्ति के विषय बिंदु पर चर्चा कर बाल भिक्षावृत्ति से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराया गया। नगर में झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले एक बालक का चिन्हीकरण किया गया है जिसका स्कूल में दाखिला नव शैक्षणिक सत्र में किया जाएगा।

ऑपरेशन मुक्ति टीम रहीं शामिल

1.अपर उ0नि0 त्रिभुवन सिंह
2.म0कानि0 मोनिका जोशी
3.कानि0 विक्रम सिंह