अल्मोड़ा: खाद्य विभाग द्वारा मार्च माह में दुकानों से लिये गये 38 खाद्य पदार्थों के नमूनों में से 5 की रिपोर्ट जारी, इन तीन जगह की दुकानों के खाद्य पदार्थ के नमूने हुए फेल

खाद्य विभाग द्वारा होली त्यौहार के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की  4 मार्च 2022 से 17 मार्च तक 38 नमूनों की जांच की गयी थी। जिसके नतीजे आ गये हैं। बता दें कि 38 नमूनों  में से 5 नमूनों की रिपोर्ट आ गई है। जिसमें  3 नमूनों की रिपोर्ट फेल हो गयी है।

इन स्थानों की दुकानों के खाद्य पदार्थ हुये फेल

जानकारी के अनुसार खाद्य विभाग द्वारा लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूनों की रिपोर्ट में रानीखेत से नीरज तेल, बग्वालीपोखर से खोया व मजखाली से भी खोया फेल हो गया है। जबकि अल्मोड़ा शहर से चिप्स व कठपुड़िया से सूजी का लिया गया नमूना रिपोर्ट में पास घोषित किया गया है ।

सभी फेल नमूनों पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी

बता दें कि ये सभी नमूनों की जांच नोयडा की एक प्राइवेट लैब में की गयी है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि 38 नमूनों की जांच की गयी थी जिसमें 5 नमूनों के परिणाम आ गए हैं । उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत फेल खाद्य पदार्थों के नमूनों पर  विधिक कार्यवाही की जाएगी। अभी अन्य नमूनों की रिपोर्ट का इन्तजार है।