अल्मोड़ा: आगामी चेहल्लुम के त्योहार को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 1 अगस्त 2026 को कोतवाली रानीखेत में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक का आयोजन
जिस पर प्रभारी निरीक्षक भुवन चन्द्र जोशी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और नगर के कई संभ्रांत नागरिकों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान चेहल्लुम के जुलूस और आयोजनों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन और स्थानीय लोगों की सहमति से यह तय किया गया कि जुलूस के दौरान निकाले जाने वाले ताजियों की ऊंचाई निर्धारित मानकों से अधिक नहीं होगी। ताजिये केवल तयशुदा और निर्धारित रूट से ही निकाले जाएंगे।
जारी किए दिशा निर्देश
अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारे की मिसाल कायम करते हुए पूरी तरह सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की। बैठक के अंत में क्षेत्राधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मौके पर मौजूद सभी विभागीय कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी किए।