अल्मोड़ा: 2022 विधानसभा चुनाव में जनता करेगी फैसला- गोविन्द कुंजवाल


अल्मोड़ा में रविवार को नगर के एनटीडी में एक एटीएम के उद्घाटन मौके पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने पत्रकारों से वार्ता की।
जिसमें उन्होंने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार से जनता त्रस्त है।

जनता आने वाले विस चुनावों में पूरी तरह सबक सिखाने को है तैयार-

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि 2022 विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस को भारी मतों से विजय बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कितना भी बड़ा नेता क्यों ना आए जनता आने वाले विस चुनावों में पूरी तरह सबक सिखाने को तैयार है। वही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हर माह उत्तराखंड के भ्रमण पर आने के सवाल पर कुंजवाल ने कहा कि चुनाव के समय हर राजनैतिक पार्टी प्रयास करते है, लेकिन जनता ने इस बार जो मन बनाया है, वही करेगी। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की जनविरोधी नितियों से परेशान हो चुकी है। भाजपा की कथनी और करनी में अलग है। भाजपा सरकार झूठ बोल कर सत्ता में काबिल हुई है। वही बेरोजगारी भी लगातार अपने चरम सीमा में पहुंच रही है।

यह लोग रहे मौजूद-

इस मौके पर पार्टी जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूर्व विधायक मनोज तिवारी, पूरन रौतेला, रोबिन मनोज भंडारी, गोपाल चौहान, दीप डांगी मौजूद रहे।