अल्मोड़ा: सुरक्षा व्यवस्था पर पुलिस का अलर्ट, होटल और होमस्टे में हुआ अग्निशमन निरीक्षण

अल्मोड़ा: जनपद अल्मोड़ा के एसएसपी और मुख्य अग्निशमन अधिकारी के दिशा-निर्देशों पर शुक्रवार (27 जून 2026) को रानीखेत फायर स्टेशन की टीम ने स्थानीय पर्यटन संस्थानों में अग्नि सुरक्षा का जायजा लिया।

किया निरीक्षण

फायर स्टेशन रानीखेत के प्रभारी और लीडिंग फायरमैन नरेश जोशी के नेतृत्व में एक टीम ने क्षेत्र के प्रमुख प्रतिष्ठानों—दीपराज होटल, सन साइन पॉइंट होमस्टे और हिल टॉप किचन—का सघन निरीक्षण किया। टीम ने मौके पर पहुंचकर अग्निशमन उपकरणों की कार्यक्षमता, विद्युत सुरक्षा (इलेक्ट्रिक सेफ्टी), और आपातकालीन निकास मार्गों (इमरजेंसी एक्जिट) की उपलब्धता को परखा। निरीक्षण के साथ ही संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों को आग लगने की आपातकालीन स्थिति में बचाव के तरीके और सुरक्षित निकासी के बारे में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।