अल्मोड़ा: दीपावली की खुशियां बांटने पुलिस के बीच पंहुची पुलिस, जलाएं दीप, बांटी मिठाई

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा जिले में एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा त्यौहारी सीजन के दृष्टिगत “आपरेशन भल छौ” के तहत एकल बुजुर्गो से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त करते हुए उनके साथ त्योहार की खुशियाँ साझा करने के निर्देश दिये गये है।

बांटी मिठाई

इसी क्रम में थानाध्यक्ष भतरौजखान अवनीश कुमार के नेतृत्व में प्रभारी चौकी भौनखाल मोहन चन्द्रा व पुलिस टीम द्वारा “आपरेशन भल छौ” के तहत दीपावली के पावन अवसर पर समाज के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भाव का परिचय देते हुए थाना क्षेत्र के एकल व जरूरतमंद बुजुर्गों के साथ त्योहार मनाया। पुलिस कर्मियों ने घर-घर जाकर बुजुर्गों को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं, दीप जलाए और मिठाई व आवश्यक वस्तुएँ भेंट कीं।