अल्मोड़ा:सीएम हेल्पलाइन योजना की आयोजित की गई समीक्षा बैठक , एडीएम ने दिए ये निर्देश

मुख्यमंत्री  हेल्पलाइन पर की गई शिकायतों की समीक्षा बैठक एडीएम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। समीक्षा के दौरान एडीएम सीएस मर्तोलिया ने सभी लेवल वन व लेवल टू के अधिकारियों को अपने-अपने स्तर पर शिकायतों को निस्तारित करने के निर्देश दिए।

एल-3 व एल-4 स्तर पर मामलों को जाने से पूर्व ही निस्तारित कर लिया जाए

   बैठक में एडीएम ने एल 2 के अधिकारियों को भी विशेष सचेत रहने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि एल-3 व एल-4 स्तर पर मामलों को जाने से पूर्व ही निस्तारित कर लिया जाए। उन्होंने एल-वन के स्तर की शिकायतों का निपटान करने के लिए 15 दिनों की समय सीमा का पालन करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही वर्तमान में लंबित शिकायतों का जल्द से जल्द सौ प्रतिशत निस्तारित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि बिना किसी ठोस कारण के एवं बिना कार्रवाई के शिकायत पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये रहे मौजूद

यहां बैठक में प्रभारी सीडीओ केएन तिवारी, परियोजना निदेशक चंदा फर्त्याल, सीएमओ आरसी पंत, समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी, एसडीएम गोपाल सिंह चौहान समेत समस्त जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।