अल्मोड़ा: ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ के तहत चयन प्रक्रिया शुरू, 300 बच्चों को मिलेगी हर महीने इतनी छात्रवृत्ति

अल्मोड़ा: खेल निदेशालय उत्तराखंड के तत्वावधान और जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ के तहत जनपद में चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

इस संबंध में जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत जनपद के कुल 300 मेधावी बालक-बालिकाओं (150 बालक और 150 बालिकाएं) को प्रतिमाह 1,500 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत 10-11 और 11-12 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के लिए आज हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में चयन प्रक्रिया आयोजित की गई। इसमें जनपद के 11 विकासखंडों, 01 नगर निगम और 01 नगर पालिका स्तर से चयनित लगभग 265 से अधिक बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।


रहें उपस्थित

इस दौरान चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष रूप से पूरा कराने के लिए निर्णायक मंडल के सदस्य भी उपस्थित रहे।