अल्मोड़ा: विधिक सेवा प्राधिकरण की खास पहल: बाल श्रम उन्मूलन और सड़क सुरक्षा को लेकर छात्राओं को किया जागरूक

अल्मोड़ा: उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा अनामिका सिंह द्वारा दिनांक- 12/06/2026 को ” World Day Against Child labour ” दिवस व सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा, अभियान के उपलक्ष्य में एडम्स इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

दी यह जानकारी

इस शिविर का आरम्भ नालसा थीम गीत ( एक मुठ्ठी आसमान) चलाकर किया गया। सचिव ,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा अनामिका सिंह द्वारा उपस्थित छात्राओं को यातायात के नियमों,बाल श्रम के खतरे व शोषण, शिक्षा का अधिकार व सम्मान, बचपन एक अधिकार,स्थाई लोक अदालत के लाभ, चाइल्ड हैल्पलाइन नंबर 1098, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 आदि जानकारी दी गई। आशा पुरोहित श्रम आयुक्त अल्मोड़ा द्वारा बाल श्रम रैस्क्यू, एवं रिहैबिलिटेशन के विषय में बताया गया।इस अवसर पर विद्यालय के छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा, जीवन रक्षा पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया गया।शिविर में विद्यालय के प्रधानाचार्या, अध्यापकगण व अधिकार मित्र उपस्थित रहें।