अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चन्द्रशेखर घोडके के निर्देशन में “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत जनपद पुलिस द्वारा लगातार आमजन के मध्य जाकर जनजागरुकता अभियान आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों को उक्त अभियान से जोड़ा जा रहा है।
पुलिस का अभियान
इसी क्रम में आज दिनांक 12.05.2026 को “नारकोटिक्स एनोनिमस एवं अल्कोहल एनोनिमस” सोसाइटी के सहयोग से जनपद अल्मोड़ा की एएनटीएफ, कोतवाली अल्मोड़ा की संयुक्त टीम व समाज कल्याण विभाग द्वारा मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं समाज के विभिन्न वर्गों को नशे के दृष्प्रभावों के प्रति जागरुक कर नशा मुक्त समाज की स्थापना करना है। कार्यक्रम में एसएसपी द्वारा उपस्थित छात्र-छात्राओं व स्टॉफ को नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में जागरुक करते हुए बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को गंभीर रुप से प्रभावित करता है, बल्कि परिवार, समाज एवं भविष्य को भी संकट में डाल देता है, इसलिये नशे से दूर रहकर स्वस्थ, सुरक्षित एवं सकारात्मक जीवन अपनाने के लिये प्रेरित किया गया। युवाओं से अपील की गयी कि वे स्वंय जागरुक बनें तथा अपने आस-पास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरुक करें।
नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित
एसएसपी द्वारा यह भी कहा गया कि जनसहभागिता एवं जागरुकता के माध्यम से ही समाज को नशा मुक्त बनाया जा सकता है तथा भविष्य में भी इस प्रकार के अभियान लगातार चलाये जाते रहेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित “नारकोटिक्स एनोनिमस एवं अल्कोहल एनोनिमस” सोसाइटी के सदस्यों ने बताया कि यह एक ऐसा सहयोगी समूह है, जो नशे की लत में जूझ रहे व्यक्तियों को गोपनीय, सकारात्मक एवं सहयोगात्मक वातावरण में नशा छोड़ने के लिये मानसिक रुप से सबल, मार्गदर्शन एवं पुनर्वास सहायता प्रदान करते है।
साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित ड्रग्स एनोनीमस सोसाइटी के अनुभवी सदस्यों ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे स्वयं कभी नशे की गिरफ्त में थे, लेकिन दृढ़ इच्छाशक्ति और परिवार के सहयोग से उन्होंने नशे को छोड़कर नया जीवन शुरू किया। उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर बना देता है तथा परिवारों को टूटने की स्थिति तक पहुंचा देता है। वर्तमान में वे समाज के बीच जाकर लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
रहें मौजूद
इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं को विशेष रुप से जागरुक करते हुए बताया गया कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है, इसलिये नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाना अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य मेडिकल कॉलेज अल्मोड़ा सी0पी0 भैसोड़ा , सीओ अल्मोड़ा बलवन्त सिंह रावत, प्रभारी एएनटीएफ/पीआरओ राहुल राठी, प्रभारी एसओजी अल्मोड़ा उ0नि0 सुनील धानिक, सहायक समाज कल्याण अधिकारी चन्द्र एवं नार्कोटिक्स एनोनिमस/अल्कोहल एनोनिमस सोसाइटी के 06 सदस्य सहित अन्य अधि0/कर्म0गण मौजूद रहे।