अल्मोड़ा: अल्मोड़ा पुलिस की कड़ी निगरानी, 02 व्यक्तियों के विरूद्ध गुंडा तो 02 के विरूद्ध 110 G Crpc के तहत की कार्यवाही

  
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा डॉ0 मंजूनाथ टीसी द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत आभ्यासिक अपराधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए, निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। जिसके अनुपालन में थानाध्यक्ष दन्या श्री सुशील कुमार द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध शराब बेचने वाले लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए निम्न व्यक्तियों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्यवाही की गयी।

धारा ¾ गुण्डा अधिनियम के अंतर्गत की गयी कार्यवाही-

1- महासिंह पुत्र स्व० वीर सिंह निवासी ग्राम दौलीगाड थाना दन्या जनपद अल्मोड़ा।
2- बच्चे सिंह पुत्र जगत सिंह नि० ग्राम थली थाना दन्या।

धारा-110 G CRPC के अंतर्गत की गयी कार्यवाही-

1- उज्जवल सिंह पुत्र दान सिंह नि० काफली थाना दन्या अल्मोड़ा।
2- त्रिलोक सिंह पुत्र नैन सिंह नि० काफली धौलादेवी थाना दन्या अल्मोड़ा।