अल्मोड़ा: “छात्र पुलिस अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम”, पुलिस द्वारा जनपद के थानों मे दिया जा रहा है प्रशिक्षण, किया जागरूक

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में भारत सरकार के निर्देशानुसार Yuva/ MY Bharat Portal “छात्र पुलिस अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम” (इंटर्नशीप)  के अन्तर्गत कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें जनपद के थानों में स्नातक/स्नातकोत्तर छात्र-छात्राओं को विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण देकर जागरुक किया जा रहा है।

किया गया जागरूक

इसी क्रम में थानाध्यक्ष देघाट दिनेश नाथ महंत के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्याल्दे के छात्र-छात्राओं को Yuva/ MY Bharat Portal “छात्र पुलिस अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम” (इंटर्नशीप)  के अन्तर्गत एक माह का प्रशिक्षण दिया गया,जो आज दिनांक 16/09/2024 को सम्पन्न हुआ, जिसमें विभिन्न विषयों की जानकारियाँ दी गई ।

जानकारी देते हुए किया जागरूक

✴️✴️तीन नये कानूनों (भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023, भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023,) की जानकारी दी गई।
✴️✴️आपराधिक कानून और प्रक्रियाओं की मूल बातें।
✴️✴️यातायात प्रबन्धन, मोटर वाहन अधिनियम, सड़क सुरक्षा नियम समझाये।
✴️✴️यातायात नियमों,चिन्हों,संकेतो के बारे में जागरुक कर हमेशा यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरुक किया गया।
✴️✴️कानून व्यवस्था एवं सामान्य पुलिसिंग जिसमे पुलिस व्यवस्था के बुनियादी सिद्वान्त
नशे से होने वाले दुष्परिणामों से आगाह कर नशे से  दूर रहने के सम्बन्ध में जागरुक किया गया।
✴️✴️साईबर अपराधों की पहचान एवं उनसे बचने के उपाय,हेल्प लाईन नंबर की जानकारी दी गई।
✴️✴️साईबर ठगी का शिकार होने पर की जाने वाली कार्यवाही के बारे में भी बताया गया।  
✴️✴️एनडीपीएस अधिनियम सहित अन्य कानून और प्रक्रियाएं बतायी गई।
✴️✴️छात्राओं को गौरा शक्ति व महिला सुरक्षा कानूनों के बारे जानकारी दी गई।