अल्मोड़ा: सोबन सिंह जीना (एसएसजे) परिसर में छात्रसंघ चुनाव की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुँच गई है। आज शनिवार को भारी बारिश के बीच नामांकन, नाम वापसी और नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
नामांकन पत्रों की जांच
जिसमें कुल 13 पदों के लिए 20 प्रत्याशियों ने पर्चे भरे थे, और जांच के बाद सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। सबसे मुख्य अध्यक्ष पद पर एबीवीपी (रोहित सिंह कुमल्टा) और एनएसयूआई (अमित बिष्ट) के बीच आमने-सामने का सीधा और कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। वहीं, छात्र उपाध्यक्ष पद पर मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है। आज साढ़े दस बजे से दोपहर दो बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए गए। भारी बारिश के बावजूद प्रत्याशियों और उनके समर्थकों का उत्साह कम नहीं हुआ और परिसर में नारों की गूंज बनी रही। नामांकन के बाद उसी दिन नाम वापसी और पत्रों की जांच भी पूरी कर ली गई।
विभिन्न पदों पर चुनावी स्थिति
• अध्यक्ष पद: अमित बिष्ट (NSUI) बनाम रोहित सिंह कुमल्टा (ABVP)
• उपाध्यक्ष (छात्र): भाष्कर जोशी, सुमित जोशी (पुत्र हेमंत जोशी) और सुमित जोशी (पुत्र चंद्रशेखर जोशी) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला।
• उपाध्यक्ष (छात्रा): दीपिका बिष्ट और रश्मि पांडे के बीच मुकाबला।
• संयुक्त सचिव: नेहा आर्या और सीता चम्याल।
• सांस्कृतिक सचिव: विकास सिंह और हिमाली जोशी।
• विश्वविद्यालय प्रतिनिधि: दर्शन जोशी और मुकेश लटवाल।
7 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय
नामांकन प्रक्रिया के बाद 7 पदों पर एकल नामांकन आने के कारण प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।
• सचिव: भाष्कर गिरी गोस्वामी
• कोषाध्यक्ष: निकिता मेहरा
• संकाय प्रतिनिधि (कला): विशाल चम्याल
• संकाय प्रतिनिधि (दृश्य कला): वीरेंद्र जोशी
• संकाय प्रतिनिधि (वाणिज्य): भारतेंदु भाकुनी
• संकाय प्रतिनिधि (विज्ञान): हर्षिता बोहरा
• संकाय प्रतिनिधि (विधि): अंकिता भट्ट
रहे शामिल
चुनावी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में परिसर निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. संजीव आर्या, कुलानुशासक डॉ. धनी आर्या, चुनाव संयोजक प्रो. अरशद हुसैन, प्रो. एके नवीन, डॉ. प्रतिभा फुलोरिया, डॉ. दीपक कुमार टम्टा, प्रो. प्रज्ञा वर्मा, डॉ. देवेंद्र चम्याल, डॉ. विमल कांडपाल, प्रो. रूबीना अमान, डॉ. मनोज कुमार बिष्ट, डॉ. साक्षी तिवारी, डॉ. ललित जोशी और डॉ. योगेश मैनाली प्रमुख रूप से शामिल रहे।