अल्मोड़ा: एसएसजे परिसर के पास शराब बार के खोलने का विरोध, छात्र हुए मुखर, डीएम को सौंपा ज्ञापन

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज बुधवार को सोबन सिंह जीना परिसर के पास शराब बार खोलने के विरोध में छात्रों ने डीएम से मुलाकात की।

ज्ञापन में कहीं यह बात

इस मौके पर छात्रों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा। जिसमे कहा कि कुछ लोगों की मिली भगत से एसएसजे परिसर के सिकमनी खेल मैदान के पास शराब बार खोला जा रहा है। कहा कि परिसर के पास बार खुलने छात्र-छात्राओं में प्रतिकूल असर के साथ ही यहां पढ़ाई पर भी प्रभाव पड़ेगा। वहीं, हर समय अराजकता का माहौल बना रहेगा। कहा कि सरकार शिक्षा को बेहतर बनाने के बजाय जगह-जगह शराब की दुकानें खोलकर युवाओं को नशे की ओर धकेलने का काम कर रही है। जबकि सरकार को छात्रों के भविष्य को देखते हुए उच्च शिक्षा को और भी बेहतर बनाने के लिए कदम उठाने चाहिए।

आंदोलन की चेतावनी

साथ ही चेतावनी दी कि यहां शराब बार खोलने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

रहें मौजूद

इस मौके पर ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व महासचिव गौरव भंडारी, सौरभ बिष्ट, राहुल फुलेरा, गोविंद प्रसाद, रोहित बोरा, प्रदीप भाकुनी, उज्जवल नेगी, मोहन चौहान समेत कई छात्र मौजूद रहे।