कोरोना महामारी का दौर जारी है। वही आज विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान द्वारा अपने विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के विकासखंड भैंसियाछाना के ग्राम पंचायत फुलाडी, सिरमोली, चनौली, कुमोली, पांडेतोली, छानी, अलई, बामन तिलाड़ी, खास तिलाड़ी एवं कुंज रतोड़ा गांव में जाकर जगह जगह पर मास्क, सैनिटाइजर, साबुन इत्यादि सामग्री का वितरण किया गया।
विधानसभा निधि से निर्धन परिवार की महिलाओं को चेक किए प्रदान-
इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने गरीब निर्धन परिवार की महिलाओं को अपनी विधानसभा निधि से 21 चेक लगभग ₹42000 धनराशि के प्रदान किए।
ग्रामीणों ने रखी समस्याएं-
ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह पर पेयजल मोटर मार्ग से संबंधित समस्याओं को रखा गया जिस हेतु विधानसभा उपाध्यक्ष द्वारा विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
खाद्यान्न उपलब्ध कराने के दिए निर्देश-
वही कुछ जगहों पर राशन कार्ड ऑनलाइन न हो पाने की शिकायत भी मिली खाद्यान्न अधिकारी पेटसाल एवं खंड विकास के अधिकारियों से वार्ता कर तत्काल विकासखंड भैंसियाछाना के गांवों में कैंप लगाकर लोगों के राशन कार्डों को ऑनलाइन कराते हुए खाद्यान्न उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया।
नेता प्रतिपक्ष डाॅ इंदिरा हृदयेश के निधन पर जताया दुख-
क्षेत्र भ्रमण के दौरान दूरभाष से मिली सूचना के अनुसार नेता प्रतिपक्ष डाॅ इंदिरा हृदयेश का हृदय गति रुक जाने के कारण देहावसान का समाचार मिलने पर दुख जताया। रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा इंदिरा हृदयेश द्वारा सदन में हमेशा दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रदेश के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर हमेशा मेरा मार्गदर्शन किया भगवान इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को इस महान कष्ट को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इस अवसर पर यह लोग रहे उपस्थित-
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल महामंत्री भूपेंद्र पुना, व्यापार मंडल अध्यक्ष बाड़ेछीना शिवराज सुप्याल, क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय तिलारा, प्रधान प्रतिनिधि गंगादत पांडे, भोपाल सिंह, उमेश सिंह, दान सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीपक पांडे, ग्राम प्रधान राजेंद्र सिंह बिष्ट, शेखर, मोहन सिंह, ग्राम प्रधान हन्सा दत्त भट्ट, भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बलदेव आर्य, सोबन राम, हेमंत तिलारा, ग्राम प्रधान गोपाल पैनवाल, ग्राम प्रधान पूरन सिंह बोरा, भाजपा कार्यकर्ता के सी सनवाल, शंकर सुप्याल, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मोती सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान उपेंद्र देवडी सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, महिलाएं, बुजुर्गजन, नौजवान साथी उपस्थित रहे ।
More Stories
अल्मोड़ा: पुलिस ने पोक्सो एक्ट के अभियुक्त को पौड़ी गढवाल से किया गिरफ्तार, नाबालिग को सकुशल बरामद किया
अल्मोड़ा: भैरवाष्टमी पर विशाल भंडारे का आयोजन, बढ़ चढ़कर श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
अल्मोड़ा: पुलिस की कार्यवाही, अवैध खनिज (रेता) परिवहन करने पर वाहन डंपर किया सीज