अल्मोड़ा: अल्मोड़ा के लिए एक गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। अल्मोड़ा टेबल टेनिस एकेडमी के तीन प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
इन खिलाड़ियों का चयन
हाल ही में 29 मार्च 2026 को उत्तराखण्ड टेबल टेनिस एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘सिलेक्शन ट्रायल’ के परिणामों के बाद इन खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की गई। अल्मोड़ा एकेडमी के कोच हरेन्द्र प्रसाद के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे खिलाड़ियों ने अपनी जगह पक्की की है। जिसमें हर्ष रावत: 45-49 आयु वर्ग, प्रदीप कुमार जोशी: 50-54 आयु वर्ग व रिटायर्ड कर्नल उषा बोरा: 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग शामिल हैं।
पुणे में होगा मुख्य आयोजन
यह खिलाड़ी आगामी 32वीं नेशनल मास्टर्स टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में हिस्सा लेंगे। यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता महाराष्ट्र के पुणे स्थित श्री शिव छत्रपति कॉम्प्लेक्स में 24 अप्रैल 2026 से 4 मई 2026 तक आयोजित की जाएगी।
खुशी की लहर
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर अल्मोड़ा के खेल प्रेमियों और गणमान्य व्यक्तियों ने हर्ष व्यक्त किया है। शुभकामनाएँ देने वालों में क्षेत्रीय विधायक मनोज तिवारी, टेबल टेनिस एसोसिएशन अल्मोड़ा के अध्यक्ष गिरीश उप्रेती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम साह, निर्मल रावत, द्रोणाचार्य अवार्डी लियाकत अली खान, कोषाध्यक्ष सुमित साह, प्रफुल्ल जोशी और एकेडमी के अन्य सदस्य शामिल हैं।
अल्मोड़ा: टेबल टेनिस एकेडमी के तीन खिलाड़ियों का हुआ राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर