उत्तराखंड: उत्तराखंड के शहरों की खस्ताहाल सड़कें, पार्किंग का संकट, लंबित मास्टर प्लान और अवैध निर्माण अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सीधी निगरानी में रहेंगे।
दिए यह निर्देश
इस संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जरूरी निर्देश दिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने हर परियोजना के लिए समय-सीमा और अधिकारियों की जवाबदेही तय करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही प्राधिकरण क्षेत्रों की सभी सड़कों का सर्वे कराकर अगले 15 दिनों के भीतर मरम्मत और सुधार कार्य पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। शहरों को G-20 समिट की तर्ज पर सुंदर और आकर्षक बनाया जाएगा। 15 अक्टूबर तक इस काम को पूरा करने के निर्देश देते हुए सीएम ने कहा कि बजट की कमी को बहाना नहीं बनाया जा सकता।