अल्मोड़ा: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: कल दूसरे चरण के मतदान, चप्पे चप्पे पर अल्मोड़ा पुलिस की सतर्क निगरानी

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में कल 28 जुलाई को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के मतदान होने हैं। जिसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है।

पुलिस की पैनी नजर

इसी क्रम में एसएसपी देवेन्द्र पींचा के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दृष्टिगत अवैध नगदी,अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी,संदिग्ध व्यक्ति व संदिग्ध वस्तु की तलाश हेतु जनपद के प्रवेश मार्गो पर आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है।  जिसमें अल्मोड़ा पुलिस द्वारा निरंतर आपराधिक, अराजक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है, किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियाँ प्रकाश में आती है,तो उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जायेगी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के दृष्टिगत अल्मोड़ा पुलिस द्वारा सभी सोशल मीडिया प्लेटफाँर्मस की सतर्क माँनिटरिंग की जा रही है। चुनावों के संबंध में किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर/अफवाह प्रचारित प्रसारित करने वालों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही अमल मे लायी जायेगी ।