अल्मोड़ा: कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से व्यापारियों में उबाल, केंद्र सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की कीमतों में हुई हालिया बढ़ोतरी के खिलाफ व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है।

आंदोलन की चेतावनी

जिस पर आज सोमवार को व्यापारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और बढ़ी हुई कीमतें तत्काल वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने केंद्र सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया और जमकर नारेबाजी की। इस मौके पर वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि गैस के दामों में लगातार हो रही वृद्धि ने होटल, ढाबा संचालकों और छोटे दुकानदारों के सामने आजीविका का संकट खड़ा कर दिया है। वहीं देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने कहा कि महंगाई की दोहरी मार से व्यापारियों का व्यवसाय पहले ही चौपट हो रहा है, ऊपर से कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ाकर सरकार ने मध्यम और लघु व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। वर्तमान नीतियां व्यापारी विरोधी हैं। व्यापारियों का कहना है कि यदि सरकार ने जल्द ही बढ़ी हुई दरें वापस नहीं लीं, तो वे आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे।

रहें मौजूद

प्रदर्शन करने वालों में व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार, नगर अध्यक्ष संजय साह रिक्खू, दीपक जोशी, मन्नू गुप्ता, दीपू कांडपाल, सुधीर गुप्ता, हरिकृष्ण खत्री, नितिन गुप्ता, अरुण गुप्ता, प्रमोद साह, रमेश चंद्र गुप्ता, कमलेश गुप्ता, मोहम्मद यासीन, दानिश, अक्षत गुप्ता, असगर अंसारी, अनिल भट्ट, संतोष साह, भानू साह, अख्तर अंसारी समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।