अल्मोड़ा: दीपावली का पर्व नजदीक आने के बावजूद पटाखा व्यापारियों को दुकानें लगाने की अनुमति और लाइसेंस प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर व्यापारियों में गहरा आक्रोश है।
सौंपा ज्ञापन
जिस पर इस समस्या के समाधान और एडम्स स्कूल परिसर में ही बाजार लगाने की मांग को लेकर आज बुधवार को व्यापारियों ने जिलाधिकारी (डीएम) को एक ज्ञापन सौंपा। जिस पर व्यापारियों ने डीएम को अपनी समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि नगर के पास आतिशबाजी की दुकानें लगाने के लिए ‘एडम्स गर्ल्स स्कूल परिसर का मैदान’ वर्षों से निर्धारित स्थान रहा है और सुरक्षा मानकों के लिहाज से भी यह जगह पूरी तरह उपयुक्त मानी जाती है। अंतिम समय में स्थान को लेकर बनी अनिश्चितता व्यापारियों के लिए बड़ी परेशानी का सबब बन गई है।
किया आश्वस्त
व्यापारियों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि वे सभी निर्धारित सुरक्षा मानकों, अग्निशमन (फायर) व्यवस्थाओं और अन्य आवश्यक नियमों का पूरी निष्ठा के साथ पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने मांग की कि परंपरा के अनुसार इस बार भी एडम्स स्कूल परिसर के मैदान में ही दुकानें लगाने की अनुमति दी जाए और जल्द से जल्द लाइसेंस की प्रक्रिया शुरू की जाए। हालांकि, इस दौरान डीएम ने व्यापारियों को दो जगहों पर पटाखा बाजार लगाने का आश्वासन दिया है।
रहें मौजूद
इस मौके पर ज्ञापन सौंपने वालों में संजय साह रिक्खू, अमित उप्रेती, अमन नज्जौन, राहुल जोशी, कैलाश कांडपाल, युवम बोहरा, गोपाल मेर, भानू पंत, हिमांशु मनराल, आदित्य बिष्ट, सानिध्य उप्रेती, कैलाश बिष्ट, राहुल मेहता, जय साह, धीरज बिष्ट, गिरीश धवन, कार्तिक तिवारी और अक्षित पांडे सहित कई व्यापारी मौजूद रहे।