507 total views, 2 views today
सड़क हादसों में रोकथाम के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग एवं सड़क मंत्रालय द्वारा पुलिस विभाग की मदद से एक डेटा तैयार कर इसके सड़क हादसे होने के कारणों का पता लगाकर सड़क हादसों में कमी लाने हेतु प्रयास किया जा रहा है।
एन0आई0सी0 डी0 आर0 एम0 रोशन कुमार धनै के द्वारा पुलिस अधि0/कर्म0 गणों को सरकार की ओर से जारी पोर्टल में डेटा फीड करने के सम्बन्ध में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। जिसके तहत अब तक 23 कर्म0 गणों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है।
डाटा फीड करने के संबंध में जानकारी दी गई
दिनांक 06.12.2021 को हिमांशु कुमार धनै द्वारा पुलिस कार्यालय में यातायात कर्मियों को उक्त पोर्टल में डाटा फीड करने के संबंध में जानकारी दी गई।
एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस एक व्यापक वेब आधारित आई0 टी0 समाधान परियोजना है
एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस एक व्यापक वेब आधारित आई0 टी0 समाधान परियोजना है। इस परियोजना में मजबूत सड़क दुर्घटना डेटाबेस प्रबंधन प्रणाली को विकसित किया गया है, जिसमें शहर में घटित समस्त दुर्घटनाओं का सम्पूर्ण ब्यौरा देना होगा।इससे राज्य और केन्द्र द्वारा सड़क दुर्घटना के मूल कारणों का विश्लेषण किया जायेगा तथा सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए डेटा नेतृत्व वाले सड़क सुरक्षा उपायों को लागू किया जायेगा।
More Stories
वरदान है तुलसी, रोजाना सुबह तुलसी के पत्ते खाने से मिलते हैं यह खास फायदें, जानें औषधीय गुण
मौसम अपडेट: प्रदेश में मूसलाधार बारिश का आरेंज अलर्ट जारी, रहें सतर्क, जानें अल्मोड़ा का हाल
सुबह की ताजा खबरें (5 जुलाई, मंगलवार, आषाढ़ शुक्ल पक्ष, षष्ठी, वि. सं. 2079)