अल्मोड़ा: नव नियुक्त 121 अधिकार मित्रों का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, सीखें कानून के गुर

अल्मोड़ा: उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा अनामिका सिंह द्वारा दिनांक 20/05/2026 व 21/05/2026 को जिला न्यायालय परिसर अल्मोड़ा में नव नियुक्त 121 अधिकार मित्रों की दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

दी यह जानकारी

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा अनामिका सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया एवं उपस्थित अधिकार मित्रों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के गठन का उद्देश्य, अधिकार मित्रों की भूमिका, व्यवहार, धैर्य, मेहनत व लगन से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के साथ जुड़कर आम जनमानस की सेवा व सहायता करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसके बाद शेखर चंन्द्र नैलवाल चीफ , लीगल एड डिफेंस काउंसिल अल्मोड़ा द्वारा संविधान, भूमिका, लीगल सर्विसिस अथोरिटी अधिनियम 1987 आदि की जानकारी दी गई भूपेंद्र कुमार जोशी डिप्टी लीगल एड डिफेंस काउंसिल अल्मोड़ा द्वारा संविधान की प्रस्तावना का बेसिक ढांचे की जानकारी दी गई। तुलसी जौहरी रिटेनर अधिवक्ता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा निशुल्क अधिवक्ता, विधिक सहायता प्राप्त करने के पात्र, राष्ट्रीय लोक अदालत आदि की जानकारी दी गई। रोहित बिष्ट असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसिल अल्मोड़ा द्वारा भारतीय संविधान के तहत मौलिक अधिकार मौलिक कर्तव्यों के विषय में जानकारी दी गई।