अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गई है।
बोर्ड परीक्षा
मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को हाईस्कूल हॉस्पिटेलिटी, ब्यूटी एंड वैलनेस, व्यापारिक तत्व, बहीखाता व लेखाशास्त्र, कृषि और इंटर समाज शास्त्र की परीक्षा आयोजित हुई। बोर्ड परीक्षा नियंत्रण कक्ष प्रभारी जनार्दन तिवारी ने बताया कि परीक्षा के अंतिम दिन हॉस्पिटेलिटी 208, एंड वैलनेस में 31, व्यापारिक तत्व में 80, बहीखाता व लेखाशास्त्र में 26, कृषि में 31, आईटीईएस में 42 और इंटरमीडिएट समाज शास्त्र में कुल पंजीकृत 1242 में से 1226 ने परीक्षा दी और 16 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई।