अल्मोड़ा जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। आज उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने अटल उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चयनित राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा के साथ ही राइंका सोमेश्वर, भुजान पहुंचकर अटल उत्कृष्ट विद्यालयों का शुभारंभ किया। जिसमें शिक्षा मंत्री ने जनपद के शेष 19 अटल उत्कृष्ट विद्यालयों का शुभारंभ उन्होंने वर्चुअल माध्यम से किया।
अब गरीब परिवार के बच्चे सीखेंगे अंग्रेजी शिक्षा-
इस दौरान शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि यह कॉलेज अब सीबीएसई से मान्यता प्राप्त है और यहां अंग्रेजी शिक्षा मिलने से गरीब परिवार के बच्चें भी फर्राटेदार अंग्रेजी बोल सकेंगे। प्रदेश में 190 अटल उत्कृष्ट विद्यालय चयनित हैं, इनमें 797 पदों के लिए विभाग के 3950 शिक्षकों ने आवेदन किया है। इनकी स्क्रीनिंग 15 जुलाई को होगी। चयनित स्कूलों में अब स्मार्ट क्लासेस के अलावा अत्याधुनिक पद्धति से जुड़ी शिक्षा दी जाएगी। हम नई शिक्षा नीति का आकलन करते हुए अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में कक्षा पांच तक मातृ भाषा में पढ़ाएंगे और कक्षा छह से शत-प्रतिशत अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाए जाएंगे।
नीति आयोग के सर्वे के अनुसार उत्कृष्ट शिक्षा देने की दिशा में राज्य चौथे पायदान पर-
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि नीति आयोग के सर्वे के अनुसार उत्कृष्ट शिक्षा देने की दिशा में राज्य चौथे पायदान पर है। सीबीएसई के मानकों को पूरा करने वाले माध्यमिक स्कूल द्वितीय चरण में अटल उत्कृष्ट विद्यालय बनेंगे। जिसमें आने वाले समय में कम से कम 500 विद्यालय और बनाए जाएंगे। प्रत्येक अटल उत्कृष्ट विद्यालय के साथ साथ पांच-पांच प्राथमिक विद्यालय भी लिए हैं, ताकि उनके बच्चे यहां पढ़ने के लिए आएं। वही द्वितीय चरण में पांच सौ अटल उत्कृष्ट विद्यालयों के साथ-साथ 2500 प्राथमिक विद्यालय भी लिए जाएंगे।
जनपद में कुल 11 विकासखंडों में दो-दो अटल उत्कृष्ट विद्यालय चयनित-
जिसमें राइंका अल्मोड़ा, सोमेश्वर सहित जनपद के अन्य उत्कृष्ट विद्यालयों में राइंका डीनापानी, राइंका सलौंज, राइंका द्वाराहाट, राइंका जालली, राइंका भोनखाल, राइंका क्वैराला, राइंका बाड़ेछीना, राइंका नौगांव रीठागाड़, राइंका भिकियासैंण, राइंका चैनलिया, राइंका कनरा, राइंका लमगड़ा, राइंका सराईखेत, राइंका स्याल्दे, राइंका मासी, राइंका चैखुटिया, राइंका पालीगुणादित्य, राइंका दन्या, राइंका ताड़ीखेत शामिल हैं।
गौरादेवी पर्यावरण जन जागरण यात्रा के तहत किया पौध रोपण-
शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने विद्यालय परिसर में गौरादेवी पर्यावरण जन जागरण यात्रा के तहत पौध रोपण भी किया।
इस दौरान यह लोग रहे उपस्थित-
इस दौरान जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, अपर निदेशक कुमाऊ मंडल रघुनाथ लाल आर्या, मुख्य शिक्षाधिकारी एचबी चन्द, उपजिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा, पुलिस उपाधीक्षक तपेश कुमार, तहसीलदार संजय कुमार, नायब तहसीलदार मनीषा मारकाना, क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत राजेंद्र सिंह कठैत, खंड शिक्षाधिकारी पीएस जगंपागीं, किरन पंत, विद्या कर्नाटक, विनोद राठौर, प्रधानाचार्य मदन सिंह मेर, राजेंद्र कनवाल, राजेश बिष्ट, डा. गोविंद सिंह रावत, आशुतोष साह, जगदीश पांडे, डा. ललित मोहन जलाल, आरपी पंत, रमेश बिष्ट, मदन भंडारी, देवेंद्र सिंह, रामचंद्र सिंह रौतेला आदि मौजूद रहे।