अल्मोड़ा: 02 सितंबर को मनाया जाएगा शहीद दिवस समारोह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोमेश्वर में दो सितंबर को शहीद दिवस कार्यक्रम का आयोजन होने वाला है।

शहीद दिवस कार्यक्रम

मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में बताया गया है कि पूर्व की तरह इस बार भी दो सितंबर को शहीद दिवस समारोह मनाया जाएगा। जिसमें बौरारौ घाटी के 58 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसमें शासन प्रशासन के प्रतिनिधियों के अलावा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है।