अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा के सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश नहीं ले सके विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है।
तय नहीं है अन्तिम तिथि
उच्च शिक्षा विभाग ने समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण नहीं कर सके विद्यार्थियों को एक और मौका दिया है। जिन विद्यार्थियों ने अब तक प्रवेश नहीं लिया है। वह फिर से पसंदीदा विषय चुनकर उसमें प्रवेश ले सकेंगे। इस संबंध में एसएसजे परिसर के निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट ने बताया कि पोर्टल को फिलहाल स्नातकोत्तर और व्यावसायिक पाठ्यक्रम में प्रवेश लेने के लिए खोला गया है। उन्होंने बताया कि पोर्टल के खुलने की अंतिम तिथि अभी तय नहीं है।