अल्मोड़ा: मतदाता सूची पुनरीक्षण: अल्मोड़ा प्रशासन ने राजनीतिक दलों के साथ बुलाई बैठक, BLA-1 की भागीदारी होगी अनिवार्य

अल्मोड़ा: विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखंड के निर्देशों के क्रम में जिला प्रशासन ने राजनीतिक दलों के साथ संवाद का सिलसिला तेज कर दिया है।


​बैठक की दी जानकारी

​सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी भरत सिंह रावत ने जानकारी दी कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, 29 मई 2026 से जारी पुनरीक्षण कार्य के तहत 15 सितंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार को राजनीतिक दलों के साथ बैठकें अनिवार्य रूप से आयोजित की जानी हैं। इसी कड़ी में आगामी 06 जुलाई 2026 को दोपहर 01:00 बजे जिला कार्यालय स्थित सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई है। अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी युक्ता मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली इस बैठक में निर्वाचक नामावलियों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। जिला प्रशासन ने जनपद के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के अध्यक्षों और उनके द्वारा नामित बीएलए-1 (BLA-1) से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है।