अल्मोड़ा: नाराज होकर घर से निकली महिला सकुशल बरामद

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। दिनांक 24.04.2024 को बाड़ेछीना निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना धौलछीना में सूचना दी कि उसकी पत्नी किसी बात से नाराज होकर घर से कहीं चली गई हैं।
        
सकुशल बरामद किया

जिसके बाद सूचना पर थानाध्यक्ष धौलछीना सुशील कुमार के नेतृत्व में धौलछीना पुलिस टीम द्वारा महिला की खोजबीन शुरु की गयी। धौलछीना पुलिस टीम द्वारा महिला के बारे में जानकारी जुटाकर दिनांक 25.04.2024 को बाड़ेछीना अल्मोड़ा से सकुशल बरामद किया गया।    
        
परिजनों ने जताया आभार

महिला और उसके पति की दोनों के परिजनों के सम्मुख काउंसलिंग कराकर समझाया गया। तत्पश्चात महिला को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। पुलिस द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही के लिए परिजनों ने आभार व्यक्त किया।

पुलिस टीम रहीं शामिल

1-अपर उपनिरीक्षक गोकुल प्रसाद
2-हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह नेगी
3-महिला होमगार्ड बबीता