अल्मोड़ा: वनाग्नि से निपटने को तैयार महिला शक्तियाँ: SDRF सरियापानी ने दिया फायर फाइटर प्रशिक्षण, सीखे वनाग्नि प्रबंधन और CPR के गुर

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में एसएसपी चंद्रशेखर घोडके के नि
र्देशन में आपदा प्रबंधन एवं वनाग्नि से बचाव के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एसडीआरएफ सरियापानी द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

दी जानकारी

इसी क्रम में आज दिनांक 21.09.2026 को वन चेतना केंद्र, एनटीडी में द हंस फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक दिवसीय “वॉलेंटियर फायर फाइटर प्रशिक्षण कार्यक्रम” में एसडीआरएफ टीम सरियापानी द्वारा विभिन्न तहसीलों से आई महिला स्वयंसेवकों को फायर फाइटिंग एवं वनाग्नि प्रबंधन संबंधी प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रभारी निरीक्षक एसडीआरएफ सरियापानी राजीव जोशी के नेतृत्व में उपनिरीक्षक पंकज डंगवाल मय टीम द्वारा स्वयंसेवकों को वनाग्नि की घटनाओं के दौरान अपनाए जाने वाले आवश्यक सुरक्षा उपायों, आग से बचाव तथा आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से कार्य करने के संबंध में जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान एसडीआरएफ टीम द्वारा निम्नलिखित विषयों पर जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
1. वनाग्नि के कारणों, परिस्थितियों एवं उससे उत्पन्न होने वाले खतरों के संबंध में जानकारी दी गई।
2. वनाग्नि के विभिन्न प्रकारों एवं उनकी विशेषताओं से अवगत कराया गया।
3. वनाग्नि की घटनाओं के दौरान प्रबंधन, नियंत्रण एवं बचाव के आवश्यक उपायों की जानकारी दी गई।
4. आग की घटनाओं के दौरान स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सुरक्षित तरीके से बचाव कार्य करने के संबंध में जागरूक किया गया।
5. आपातकालीन परिस्थितियों में घायल एवं प्रभावित व्यक्तियों को प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध कराने तथा सीपीआर की जानकारी दी गई।
6. आपातकालीन परिस्थितियों में उपलब्ध संसाधनों का उपयोग कर वैकल्पिक तरीके से स्ट्रेचर तैयार करने एवं घायल व्यक्ति को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया।