अल्मोड़ा: नीट और नेट पेपर लीक प्रकरण में दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने पर यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जताया रोष, विरोध में केंद्र सरकार का फूंका पुतला

अल्मोड़ा से जुड़ी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा में आज सोमवार को यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने नीट और नेट पेपर लीक प्रकरण में दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने पर‌ आक्रोश जताया। साथ ही कार्यकर्ताओं ने चौघानपाटा में प्रदर्शन किया और विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंका।

कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

जिस पर वक्ताओं ने कहा कि आज बेरोजगार युवा पेपर ली होने से हताश और निराश है। उन्होंने‌ कहा कि मेहनत करने के बाद युवा परीक्षा देता हैं, लेकिन परीक्षा के बाद पेपर लीक प्रकरणों से युवाओं में निराशा है। कहा कि भाजपा राज में छात्र अपना करियर बनाने के लिए पढ़ाई नहीं, अपना भविष्य बचाने के लिए सरकार से लड़ाई लड़ने को मजबूर है। कहा कि हर बार चुप-चाप तमाशा देखने वाली सरकार पेपर लीक रैकेट और शिक्षा माफिया के आगे पूरी तरह से बेबस हैं।

दी यह चेतावनी

वक्ताओं ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की भी मांग उठाई। इसके अलावा चेतावनी दी कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो यूथ कांग्रेस उग्र आंदोलन को बाध्य होगा।

रहे मौजूद

एनएसयूआई राष्ट्रीय संयोजक गोपाल भट्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, युवा कांग्रेस अध्यक्ष जागेश्वर वीरेंद्र मलारा, राहुल खोलिया, अमित बिष्ट, गोविंद प्रसाद, रवी वाणी, गोलू सतवाल, कार्तिक कनवाल, अमित नेगी, मयंक कुमार, अमित कुमार, नवीन कुमार, विश्वास टम्टा, सुंदर सिंह, नारायण सिंह, दीपांशु महारा, विनोद जोशी, मनोज आर्या, आयुष सिंह, मनोज गैडा, रोहित मलारा, अशोक सिंह, मेघा सिंह, सुधीर कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।