अल्मोड़ा: NEET पेपर लीक मामले में भड़की युवा कांग्रेस, केंद्र सरकार का फूंका पुतला, जताया आक्रोश

अल्मोड़ा: उत्तराखंड युवा कांग्रेस नेताओं द्वारा गांधी पार्क अल्मोड़ा में भाजपा सरकार का पुतला दहन किया
और कहा NEET 2026 परीक्षा रद्द होना केवल एक प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि देश के लाखों युवाओं के सपनों की हत्या है। इसके लिए युवा कांग्रेस पूरे देश एवं प्रदेश में युवा विरोध छात्र विरोधी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

की यह मांग

कहा कि 22 लाख से अधिक छात्रों की मेहनत, संघर्ष और भविष्य को इस भ्रष्ट भाजपाई व्यवस्था ने कुचलने का काम किया है। किसी पिता ने बच्चों की पढ़ाई के लिए कर्ज़ लिया,किसी माँ ने अपने गहने तक बेच दिए,लाखों छात्रों ने दिन-रात एक कर तैयारी की,लेकिन बदले में उन्हें मिला पेपर लीक,सरकारी लापरवाही और शिक्षा व्यवस्था में फैला संगठित भ्रष्टाचार।यह केवल परीक्षा रद्द होने का मामला नहीं है,यह देश के युवाओं के भविष्य के साथ खुला अपराध है। हर बार पेपर माफिया बच निकलते हैं और ईमानदार,मेहनती छात्र सज़ा भुगतते हैं। आज देश का युवा पूछ रहा है कि आखिर कब तक उसकी मेहनत का मज़ाक उड़ाया जाएगा?क्या अब देश में सफलता परिश्रम से नहीं,बल्कि पैसे,पहुँच और सत्ता के संरक्षण से तय होगी?भाजपा सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को माफियाओं के हवाले कर दिया है।डिजिटल सुरक्षा” और “पारदर्शिता” के बड़े-बड़े दावे करने वाली सरकार युवाओं का विश्वास बचाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।अब लाखों छात्रों को दोबारा वही मानसिक तनाव,आर्थिक बोझ और अनिश्चितता झेलनी पड़ेगी।यह सरकार युवाओं के भविष्य के प्रति पूरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है। कहा कि युवा कांग्रेस मांग करती है कि NEET पेपर लीक की न्यायिक जांच कराई जाए। दोषी अधिकारियों और पेपर माफियाओं पर कठोर कार्रवाई हो।

प्रदर्शन में भारी संख्या में जुटे कार्यकर्ता

​इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस और युवा कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, जिला उपाध्यक्ष नारायण दत्त पांडे, आनंद सिंह बिष्ट, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री पूरन रौतेला, तारा तिवारी, अरविंद रौतेला, विकास कुमार, इसरार अहमद, नरेश बारकोटी, राधा बिष्ट, नगर अध्यक्ष युकां गौरव जोशी, जिला महासचिव पारस डसीला, दीक्षा सुयाल, राज चौहान, रजत कुमार, अनूप कुमार, निर्मल मेर, राहुल नैनीवाल, गौरव नेगी, योगेश जोशी, सुमित बिष्ट, पार्षद वैभव पांडे, प्रदेश महासचिव किरन आर्या, विधानसभा अध्यक्ष विशाल कनवाल, वीरेंद्र मलाडा, संतोष कुमार, निर्मला आर्या, काजल आर्या, मनीषा आर्या, आरती आर्या, राकेश कुमार, उमेश कुमार, सुनील कुमार, गौरव सिंह सतवाल, विशाल पडियार, अभय बोरा और आशीष संतोलिया सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।