आज 23 अप्रैल 2026 है। आज अंतरराष्ट्रीय अंग्रेजी दिवस मनाया जाता है। अंतरराष्ट्रीय अंग्रेजी दिवस हर साल 23 अप्रैल को मनाया जाता है।
जानें खास महत्व
संयुक्त राष्ट्र (UN) द्वारा स्थापित यह दिन अंग्रेजी भाषा के समृद्ध इतिहास, संस्कृति और वैश्विक प्रभाव का जश्न मनाता है। यह तारीख प्रसिद्ध लेखक विलियम शेक्सपियर की जयंती और पुण्यतिथि भी है, जिन्होंने अंग्रेजी भाषा को महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस दिवस को मनाने का खास उद्देश्य खास है। संयुक्त राष्ट्र ने 2010 में इस दिन की शुरुआत की थी ताकि बहुभाषावाद और सांस्कृतिक विविधता को बढ़ावा दिया जा सके। अंग्रेजी विश्व की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है, जो व्यापार, शिक्षा, कूटनीति और तकनीक में एक प्रमुख माध्यम है। इस दिन दुनिया भर में अंग्रेजी साहित्य, नाटकों और भाषा के विकास से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
23 अप्रैल: अंतरराष्ट्रीय अंग्रेजी भाषा दिवस आज, विश्व की सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है यह भाषा