बागेश्वर: अंधड़ से प्रभावित पीड़ितों की मदद में जुटी रेडक्रॉस सोसायटी; इतने परिवारों को बांटी राहत सामग्री

बागेश्वर: जिले में लगातार चल रही तेज हवा और अंधड़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए रेडक्रॉस सोसायटी लगातार राहत कार्यों में लगी हुई है।

पीड़ितो की मदद में जुटी रेडक्रॉस सोसायटी

जिस पर आपदा प्रभावित क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों को‌ आवश्यक सामान का वितरण किया जा रहा है। बताया कि सोसायटी की ओर से अब तक कुल 15 प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा चुकी है। सोसायटी ने खुलदौड़ी और ओख्याड़ी तोक, काफलिगैर और मंडलसेरा, अर्नसा और झटक्वाली व कांडा, कपकोट और गरुड़ क्षेत्र में मदद पंहुचाई है। जिसमें प्रभावित परिवारों को तात्कालिक राहत के रूप में कंबल, तिरपाल, किचन सेट और अन्य जरूरी घरेलू सामान बांटे गए हैं। सोसायटी के सचिव आलोक पांडे ने बताया कि यह पूरा अभियान जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे के निर्देशन में चलाया जा रहा है।