बागेश्वर: जिलाधिकारी ने दूसरे चरण के सभी गांवों की पेयजल योजनाओं की डीपीआर 15 दिन के भीतर प्रस्तुत करने के दिए निर्देश


बागेश्वर जिले से जुड़ी खबर सामने आई है। यहां जिलाधिकारी ने पेयजल निगम, जल संस्थान व सिंचाई विभाग को जल जीवन मिशन के द्वितीय चरण के सभी ग्रामों में पेयजल योजनाओं की डीपीआर 15 दिन में बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए तांकि महीने के अंत तक सभी ग्रामों के पेयजल डीपीआर को जिला समिति द्वारा स्वीकृति प्रदान की जा सके। यह निर्देश उन्होंने जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में दिए।

जिलाधिकारी ने तीनों अधिशासी अभियन्ताओं को दिए यह निर्देश-

जल जीवन मिशन के नोडल अधिकारी ईई पेयजल निगम वीके रवि ने बताया कि जनपद में 311 एकल गांव व 82 बहुल गांव पेयजल योजना कुल 393 पेजयल योजना की डीपीआर बनाई जानी थी, जिसमें से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला समिति द्वारा अब तक 355 योजना डीपीआर को स्वीकृति दे दी गई है, जिसमें इस बैठक में 18 योजना डीपीआर को जिला समिति द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई। जिलाधिकारी ने तीनों अधिशासी अभियन्ताओं को 15 दिनों में अवशेष 20 पेयजल योजनाओं की डीपीआर बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जिला जल्द प्रदेश का प्रथम जनपद होगा जिसके द्वारा जल जीवन मिशन में सर्वप्रथम शतप्रतिशत डीपीआर स्वीकृति की गयी। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रथम चरण के कार्यों को पूर्ण कर तृतीय पार्टी से सत्यापन कराकर कार्यदायी संस्थाओं को तुरंत भुगतान करना सुनिश्चित करें।

यह लोग रहें मौजूद-

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजय सिंह, अपर जिलाधिकारी चंद्र सिंह इमलाल, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, जल संस्थान के ईई डीएस देवड़ी, सिंचाई योगेश कांडपाल आदि मौजूद रहे।