April 19, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

बागेश्वर: जंगली सुअर के हमले से युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर

बागेश्वर से एक युवक पर जंगली सुअरों के हमले की खबर सामने आई है। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को नवयुवक मंगल दल के सदस्य डोली की मदद से सड़क तक लाए। जहां से 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया।

यह है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक पान सिंह (40) पुत्र लछम सिंह अपना घर नहीं होने के कारण बस्ती और सनगाड़ गांवों के बीच में रोस्याड़ी जंगल के पास पुराने बंजर पड़े मकान में रहता है। शनिवार शाम वह गांव से अपने घर की ओर लौट रहा था। तभी अचानक रास्ते में पड़ने वाले रोस्याड़ी के जंगल में जंगली सुअर ने उस पर हमला कर दिया। हमले में पान सिंह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। वह पूरी रात और रविवार की दोपहर तक इसी हालत में जंगल में पड़ा रहा।

नवयुवक मंगल दल डोली में ले गया गांव

रविवार की शाम को गांव के नवयुवक मंगल दल के युवाओं ने उसे जख्मी हालत में देखा। युवक मंगल दल के सदस्यों ने तत्काल पान सिंह को डोली की मदद से गांव तक पहुंचाया। वहां से 108 की मदद से उसे रात को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांडा में भर्ती कराया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया। जिला अस्पताल से भी उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।