March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

उत्तराखंड; प्रदेश के किसानों के प्रतिनिधिमण्डल ने इस वजह से मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गन्ना मूल्य बढ़ाये जाने पर आज मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में कैबिनेट मंत्री यशवर्द्धन सिन्हा के नेतृत्व में प्रदेश के किसानों के प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

किसानों के दर्द को भलि-भांति जानता हूँ

उन्होंने कहा कि किसान परिवार से होने के नाते मैं किसानों के दर्द को भलि-भांति जानता हूँ। किसान हमारे अन्नदाता हैं, उनके हित में हर संभव निर्णय लिये जायेंगे। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या भी उपस्थित रहीं।

मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि गन्ने की अगेती प्रजाती का मूल्य ₹355/क्विंटल तथा सामान्य प्रजाति का मूल्य ₹345/क्विंटल करने के साथ ही सितारगंज किसान सहकारी मिल का शुभारम्भ होने से प्रदेश के लाखों किसान सीधे लाभान्वित होंगे।