March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

बैलिस्टिक मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण किया गया, परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम

बैलिस्टिक मिसाइल,अग्नि-5 को आज ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से सफलतापूर्वक लॉन्च किया गया। यह मिसाइल 3-चरण ठोस-ईंधन इंजन का उपयोग करती है और बहुत उच्च सटीकता के साथ 5,000 किलोमीटर तक की दूरी पर लक्ष्य को भेदने में सक्षम है।

परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मिसाइल

सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल, अग्नि-5 का सफल प्रक्षेपण 27 अक्टूबर, 2021 को ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लगभग 7.50 बजे किया गया था। यह मिसाइल अपने साथ पारंपरिक विस्फोटकों के अलावा परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है।