Bank Holiday: कल से तीन दिन तक बंद रहेंगे बैंक, उत्तराखंड समेत इन राज्यों में रहेगा अवकाश

आज 24 नवंबर 2023 है। कल से तीन दिन बैंक बंद रहने वाले है। इससे जुड़ी खबर सामने आई है।

तीन दिन बंद रहेंगे बैंक

कल दूसरे शनिवार और रविवार के कारण 25 और 26 नवंबर को भी बैंक बंद रहेंगे। वही 27 नवंबर 2023 को गुरुनानक जयंती और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

इन राज्यों में बंद रहेंगे बैंक

जिसमें आरबीआई द्वारा जारी की गए लिस्ट के मुताबिक 27 नवंबर, 2023 को अगरतला, आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, लखनऊ, कोलकाता, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में बैंकों में अवकाश रहेगा।