December 7, 2023

Khabribox

Aawaj Aap Ki

भिकियासैण: स्कूल का ताला तोड़ एलईडी बल्ब चुराकर भागे चोर, विद्यालय सम्पत्ति को भी पंहुचाया नुकसान

घर में चोरी करके लाखों का माल चुराकर भागने वाले चोरों के बारे में आए दिन सुनने को मिलता है, लेकिन अब चोर भी चोरी करने के पैतरे बदलने लगे हैं। जहां घरों से गमले चुराना, बर्तन आदि चुराने की भी खबरें सामने आ रही है। और तो और अब तो स्कूल और घरों से एलईडी बल्ब चुराने के मामले भी सामने आने लगे हैं। एक ऐसा ही मामला सामने आया है।

स्कूल का ताला तोड़ एलईडी चोरी-

राजकीय हाईस्कूल श्रीकोट क्षेत्र-बासोट,भिकियासैंण में अराजक व्यक्तियो द्वारा विद्यालय के कुड़े,दरवाजे तोड़कर विद्यालय सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। वही चोरों ने विद्यालय से एलईडी बल्बों को भी चुराया गया है। जिसके बाद शनिवार सुबह विद्यालय के रास्ते से आने जाने वाले लोगों को जब विद्यालय के ताले टूटे दिखायी दिये तो इसकी जानकारी प्रभारी प्रधानाध्यापक अखिलेश बिष्ट को दी।

विद्यालय के दरवाजों की मरम्मत कर किया सुरक्षित-

जिसके बाद प्रभारी प्रधानाध्यापक अखिलेश बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र सिंह रौतेला,  नरेन्द्र सिह बिष्ट वार्ड मेम्बर 01 भिकियासैंण,  दीवान सिंह रावत स.अ., मिथिलेश बिष्ट, प्रकाश चन्द्र मठपाल ने विद्यालय के दरवाजों की मरम्मत कर सुरक्षित किया गया।

राजस्व उपनिरीक्षक बासोट को दी गई सूचना-

वही प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया है राजस्व उपनिरीक्षक बासोट को इसकी सूचना दी है।

error: Content is protected !!