बड़ी खबर: उत्तराखंड में 20 आइपीएस अफसरों के हुए तबादलें, यह है पूरी लिस्ट

उत्तराखंड में आईएएस अधिकारियों के बाद पुलिस प्रशासन में भी तबादलें हो रहे हैं। जिसमें बड़ा फेरबदल हुआ है। जिसमें 20 आइपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। जिसमें चार जिलों देहरादून, हरिद्वार पिथौरागढ़ और चंपावत के कप्तान बदले गए हैं।

इनका हुआ तबादला-

देहरादून की कमान पीएससी में तैनात जन्मेजय प्रभाकर खंडूड़ी को सौंपी गई है। हरिद्वार का जिम्मेदारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून डा योगेंद्र सिंह रावत को दी गयीहै। पुलिस अधीक्षक चंपावत लोकेश्वर सिंह को इसी पद पर पिथौरागढ़ में नियुक्ति दी गई है। हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सैंथिल अबूदई कृष्ण राज एस का तबादला प्रभारी पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसएम पद पर किया गया है। पिथौरागढ़ के कप्तान सुखबीर सिंह को सेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर का कार्यभार दिया गया है। पुलिस अधीक्षक चंपावत लोकेश्वर सिंह पिथौरागढ़ पुलिस अधीक्षक बनाए गए है। वही देवेंद्र सिंह को चंपावत का पुलिस अधीक्षक का कार्यभार सौंपा गया है। वही अमित कुमार सिन्हा को निदेशक सतर्कता और पुलिस महानिरीक्षक दूरसंचार पीएंडएम अमित कुमार सिन्हा को निदेशक सतर्कता बनाया गया है। आईपीएस अरुण मोहन जोशी से पुलिस उपनिरीक्षक सतर्कता हटाया गया है। लेकिन उनके पास एटीसी व पीएसी प्रभार बना रहेगा। वही सुनील कुमार मीणा को पुलिस मुख्यालय में प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक पद सौंपा गया है। बरिंदर जीत सिंह को सेनानायक आईआरबी द्वितीय नियुक्त किया गया है। एपी अंशुमान को पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक व मुख्यालय बनाया गया है। पुष्पक ज्योति को पुलिस महानिरीक्षक कारागार एवं एसडीआरएफ बनाया गया है। अजय रौतेला को पुलिस महानिरीक्षक अग्निशमन, महासमादेष्टा होमगार्ड्स व सिविल डिफेंस, केवल खुराना को पुलिस उपमहानिरीक्षक अभिसूचना बनाया गया है।बिमला गुंज्याल को पुलिस उपमहानिरीक्षक सतर्कता एवं पीएसी मुख्यालय, रिधिम अग्रवाल को अपर सचिव गृह बनाया गया है। कृष्ण कुमार वीके को पुलिस उपमहानिरीक्षक सुरक्षा बनाया गया है। मुख्तार मोहसिन को निदेशक यातायात, नीलेश आनंद भरणे को पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमायूं परिक्षेत्र बनाया गया है। करन सिंह नगन्याल को पुलिस उपमहानिरीक्षक अग्निशमन बनाया गया है।