बड़ी खबर: उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी, विधायक दल की बैठक में हुआ फैसला

उत्तराखंड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। यह खबर मुख्यमंत्री से जुड़ी खबर है। जिसमें यह खबर सामने आ रही है कि अब पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के मुख्यमंत्री होंगे।

पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री-

यह अभी तक की सबसे बड़ी खबर सामने आई है कि अब पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री होंगे। उत्तराखंड में पिछले 4 महीने के भीतर जनता के सामने बीजेपी के तीसरे मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। 

खटीमा से हैं विधायक-

पुष्कर सिंह धामी खटीमा से हैं विधायक है। खटीमा से दूसरी बार विधायक पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का नया मुख्यमंत्री बनाया गया है। उत्तराखंड में तीरथ सिंह रावत के इस्तीफा देने के बाद से उत्तराखंड में नए मुख्यमंत्री की अटकलें शुरू हो चुकी थीं, लेकिन पार्टी ने आखिरकार धामी के नाम पर मुहर लगाई है।

आज ही पुष्कर सिंह धामी ले सकते हैं शपथ-

उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री तय करने के लिए भाजपा विधायक दल की आज बैठक हुई। जिसमें केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पार्टी मामलों के प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम मौजूद रहे। इस बैठक में पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मुहर लग गई। जिसके बाद आज ही पुष्कर सिंह धामी शपथ ले सकते हैं। इसके लिए राजभवन में तैयारियां भी चल रही हैं।