डिजिटल पेमेंट करने वालो को बड़ी राहत, UPI का नया नियम लागू, अब पेमेंट फेल व फ्रॉड पर घबराने की जरूरत नहीं

आज के समय में डिजिटल प्लेटफॉर्म काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिसमें आज हम बात कर रहे हैं यूपीआई की। यूपीआई में नया बदलाव हुआ है।

UPI में नया नियम लागू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 15 जुलाई 2025 से UPI चार्जबैक से जुड़े नए नियम लागू हो गए हैं। इस नये नियम में अगर कोई पेमेंट फेल हो जाता है या फ्रॉड हो जाता है तो अब रिफंड पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेजी से मिलेगा। NPCI (नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया) ने इस नई व्यवस्था को लागू किया है। इसका उद्देश्य UPI प्लेटफॉर्म पर शिकायतों को जल्दी और पारदर्शी तरीके से सुलझाना है। NPCI ने इस नए बदलाव को “RGNB” (Remitting bank raising good faith negative chargeback) नाम दिया है।