March 29, 2024

Khabribox

Aawaj Aap Ki

भाजपा की जिला कार्यसमिति बैठक भैंसियाछाना मंडल के बाड़ेछीना में हुई आयोजित, सरकार की उपलब्धियों को जन- जन तक पहुंचाने का लिया गया संकल्प

अल्मोड़ा: भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति बैठक भैंसियाछाना मंडल के बाड़ेछीना में आयोजित की गई । जिसमें बतौर मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी वह कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल, विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक कैलाश शर्मा जिला अध्यक्ष रवि रौतेला, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल मंडल प्रभारी संदीप भोज ने दीप प्रज्वलित कर की। इस दौरान मुख्य वक्त रमेश बहुगुणा सहित कई अतिथि मौजूद रहे जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने सभी अतिथियों का स्वागत सत्कार किया। कार्यसमिति में सरकार की उपलब्धियों को जन- जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

सरकार की नीतियों को जन-जन तक ले जाने की अपील

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश भर में चल रहे जिले की कार्यसमिति के क्रम में आज अल्मोड़ा जिले की कार्य समिति का आयोजन किया गया जिसमें अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें वक्ताओं ने कोविड-19 काल में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए सराहनीय कार्य का उल्लेख करते हुए इस चुनावी वर्ष में सरकार की नीतियों को जन-जन तक ले जाने की अपील की गई।

सरकार की नीतियों को प्रत्येक घर के प्रत्येक सदस्य तक पहुंचाने का संकल्प लेना है

जिले के प्रभारी व कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी मैं सभी वर्गों का समावेश है और हमारा कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ हर कार्य को पूरा करता है कोविड-19 महामारी के दौरान भी लोगों की मदद करना हो या खाद्यान्न योजना का लाभ जन-जन तक पहुंचाना हो या फिर टीकाकरण अभियान हो हर जगह भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा समाज में बढ़ चढ़कर कार्य किया गया। अब आगे चुनावी वर्ष में सरकार की नीतियों को प्रत्येक घर के प्रत्येक सदस्य तक पहुंचाने का संकल्प लेना है।

कार्यकर्ता की जिम्मेदारी और संघर्ष से पार्टी आगे बढ़ी है इसे आगे जारी रखना है

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता अनुशासित कार्यकर्ता है साथ ही समाज मैं हर वर्ग के साथ उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान निकालने का प्रयास करता है उन्होंने कहा कि भाजपा के 52 प्रकोष्ठ वह प्रकल्प महत्वपूर्ण कार्य करते हुए संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करती रही है इसीलिए प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी और संघर्ष से पार्टी आगे बढ़ी है इसे आगे जारी रखना है।

कार्यकर्ता पार्टी का मुखपत्र होता है

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी का मुखपत्र होता है किसी भी विषय को आगे तक पहुंचाना और फिर पार्टी के स्तर और सरकार के स्तर पर उसका समाधान निकालने में कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

57 से अधिक सीटें लाकर पुनः सरकार बनाएगी

वही मुख्य वक्ता रमेश बहुगुणा ने कहा कि पिछले 2 वर्ष से कोविड-19 के काल में संगठन व सरकार अपनी अपनी जिम्मेदारी से कार्य कर रहे हैं उत्तराखंड में फिर से इसी बलबूते पर भाजपा 2022 में मिथक तोड़ेगी और 57 से अधिक सीटें लाकर पुनः सरकार बनाएगी उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष और पन्ना प्रमुख बनाते हुए 15 अगस्त तक बूथ की कार्यकारिणी के कार्य को पूरा करें साथ में सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें।

संगठन सरकार और समाज के बीच में सेतु का काम करता है।

इस दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि संगठन सरकार और समाज के बीच में सेतु का काम करता है। वही जिला सह मीडिया प्रभारी संदीप भोज ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जन-जन में सामाजिक भागीदारी का एहसास करा कर सरकार की सभी नीतियों को पहुंचाने का कार्य करने का संकल्प लेने का समय आ गया है। 22 के विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है लिहाजा कार्यकर्ताओं को जुट जाने की आवश्यकता है।

इस दौरान यह लोग रहे मौजूद

इस दौरान जिला कार्यसमिति में मुख्य अतिथियों के साथ साथ मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा मंडल उपाध्यक्ष पूरन सिंह रावत मंडल उपाध्यक्ष पष्टि दत्त जोशी, मंडल उपाध्यक्ष अनीता देवी मंडल उपाध्यक्ष दरबान सिंह मंडल महामंत्री जितेंद्र सिंह मंडल महामंत्री मंगल सिंह तथा मंडल मंत्री चंदन सिंह प्रदीप सिंह कैलाश राम नीमा देवी जानकी देवी कोषाध्यक्ष हयात सिंह मीडिया प्रमुख गोविंद सिंह और दया किशन  सहित दर्जनों पदाधिकारियों कार्यकर्ता मौजूद रहे ।