भाजपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने किया ट्वीट, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के कांग्रेस नेताओं में मची खलबली

भाजपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। आज अनिल बलूनी ने दोपहर एक बजे के लिए सभी को सस्पेंस में डाल दिया है। जिससे राज्यसभा सदस्य के इस ट्विट से उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के कांग्रेस नेताओं में भी खलबली मची है।

कांग्रेस को लग सकता है झटका-

सांसद अनिल बलूनी ने एक ट्विट किया, जिससे कांग्रेस को बड़ा झटका लग सकता है। भाजपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता अनिल बलूनी ने आज दोपहर एक बजे के लिए सभी को सस्पेंस में डाल दिया है।

सांसद अनिल बलूनी ने किया एक ट्विट-

सांसद अनिल बलूनी ने एक ट्विट किया है। जिसमें उन्होंने ट्विट किया है कि कांग्रेस की प्रख्यात हस्ती आज बुधवार 9 जून की दोपहर एक बजे भाजपा मुख्यालय 6ए डीडीयू मार्ग, नई दिल्ली में भाजपा में शामिल होंगी।

दोपहर 1 बजे चलेगा पता-

सभी सिर्फ कयास लगा रहे हैं। आखिर सस्पेंस दोपहर एक बजे खुल जाएगा। जिसमें कांग्रेस की इस हस्ती को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे।

जनवरी 2022 में है 5 राज्यों के चुनाव-

अगले साल जनवरी माह में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें यूपी और उत्तराखंड राज्य भी हैं। इसे लेकर अब भाजपा चुनाव मैदान में कूदने की रणनीति बना रही है।